फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tech Tips: गलती से फोन से डिलीट हो गई है फोटो, तो इस तरह आसानी से कर सकते हैं रिकवर

Mon, 17 Nov 2025 10:45 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस कारण फोटो डिलीट होने के बाद, वह तुरंत मेमोरी से नहीं मिटती, बल्कि वह एक खास जगह पर स्टोर रहती है। जब तक कोई नई फाइल उस जगह को ओवरराइट नहीं करती, तब तक फाइल या फोटो को रिकवर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Tech Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK
आज के समय हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में हम अपनी कई जरूरी फोटो और वीडियो को स्टोर करके रखते हैं। हालांकि, कई बार गलती से कोई फोटो स्मार्टफोन से डिलीट हो जाती है, जिसकी वजह से कई बार लोग परेशान हो जाते हैं। डिलीट हुई फोटो को रिकवर करने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपायों को अपनाता है। हालांकि, कई बार जानकारी के अभाव में व्यक्ति दोबारा अपनी डिलीट हुई फोटो को रिकवर नहीं कर पाता है।

हालांकि, कई स्मार्टफोन फाइलों को तुरंत स्थायी रूप से डिलीट नहीं करते हैं। वे फाइल को एक निश्चित अवधि के लिए एक विशेष फोल्डर में रखते हैं, जिससे रिकवरी की संभावना बनी रहती है। इस कारण फोटो डिलीट होने के बाद, वह तुरंत मेमोरी से नहीं मिटती, बल्कि वह एक खास जगह पर स्टोर रहती है। जब तक कोई नई फाइल उस जगह को ओवरराइट नहीं करती, तब तक फाइल या फोटो को रिकवर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tech Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK

ट्रैश फोल्डर

अगर आपसे कोई फोटो डिलीट हो गई है तो उसे वापस लाने का सबसे आसान तरीका है अपने स्मार्टफोन की गैलरी या फोटो एप में मौजूद रीसेंटली डिलीटेड या ट्रैश फोल्डर को जांचना। एंड्रॉइड स्मार्टफोन में यह फोल्डर गूगल फोटोज या गैलरी एप की लाइब्रेरी सेक्शन में आपको मिल जाएगा। 

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
विज्ञापन

3 of 5
Tech Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK

थर्ड-पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर

यदि आपके स्मार्टफोन से पूरी तरह से फोटो डिलीट हो चुकी है और वह ट्रैश फोल्डर में भी नहीं है। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक तरीका है, जिसकी मदद से डिलीट हुई फोटो को रिकवर किया जा सकता है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

4 of 5
Tech Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK
इसमें आपको किसी थर्ड पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर की मदद लेनी होगी। आप गूगल प्ले स्टोर से किसी विश्वसनीय थर्ड पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको इस सॉफ्टवेयर को अपने स्मार्टफोन में रन करना है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tech Tips And Tricks - फोटो : FREEPIK
इसके बाद स्क्रीन पर वह सभी फोटो दिखने लगेंगी, जिन्हें आपने डिलीट किया है। आपको जो फोटो रिकवर करनी है, उसे सिलेक्ट करें और फोन में रिकवर के विकल्प का चयन करें। इस तरह आप आसानी से डिलीट हुई फोटो को रिकवर कर सकते हैं। 

जानना जरूरी: सास ससुर की प्रॉपर्टी पर क्या बहू अपना हक जता सकती है? जानिए क्या कहता है कानून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें