फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतें हो जाएंगी दूर, सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान करेगा पेंशन की जरूरत को पूरा

Fri, 18 Nov 2022 12:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Systematic Withdrawal Plan: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई आपके बचत के पैसों की वैल्यू को समय के साथ खत्म कर देती है। ऐसे में आपको अपने पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप पेंशन की तरह हर महीने जरूरत के मुताबिक पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसे आप एक तरह की पेंशन भी समझ सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे रिटर्न देने वाले एसआईपी प्लान का चयन करके उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करते हैं। इस स्थिति में आप 20 सालों के बाद हर महीने 35 हजार रुपये की पेंशन का बंदोबस्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान में आप निवेश की गई राशि के बाद वेल्थ का एक तय हिस्सा आप म्यूचुअल फंड से वापस पाते हैं। इसमें कितने समय में कितना पैसा वापस निकालना है ये निवेशक द्वारा ही तय किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
money new - फोटो : istock
सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान से आप अपने पैसों को रोजाना, साप्ताहिक, मासिक, छह महीने या सालाना कभी भी निकाल सकते हैं। सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में आपको मासिक आधार पर एक निश्चित राशि का निवेश म्यूचुअल फंड में करना होता है। 

4 of 6
money - फोटो : iStock
अगर आप 25 की उम्र में नौकरी करते समय अच्छी रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके अपना एसआईपी प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
money new - फोटो : istock
ऐसे में आप अपने फालतू के खर्चों को करने की जगह उन पैसों को एसआईपी में इन्वेस्टमेंट कर सकेंगे। वहीं जब एक निश्चित समय के बाद आपके पास एक बड़ा फंड इकट्ठा हो जाएगा। उस स्थिति में आप उन पैसों को सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान के जरिए निकाल सकेंगे। ऐसे में ये पैसे आपकी पेंशन की जरूरत को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mutual fund new - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

MF SIP: यह स्कीम बना सकती है आपको करोड़पति, 25 हजार रुपये के निवेश पर मिल सकते हैं 17.5 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें