PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग को दिया जा रहा है। बस अंतर ये है कि कुछ योजनाओं को राज्य सरकार चलाती है, तो कुछ का संचालन केंद्र सरकार अपने स्तर पर करती है। इसी कड़ी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है, जिसका लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले किसान उठा रहे हैं। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार जारी हुई 12वीं किस्त लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिली, लेकिन कुछ पात्र किसानों की ऐसी शिकायतें भी आई कि वो किस्त के लाभ से वंचित रह गए हैं। यहां ये समझना होगा कि कुछ गलतियों के कारण आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी गलतियों को चेक करें और फिर आप मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अटकी हुई 12वीं किस्त लेने के लिए किसान अभी क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...