फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Tank: गर्मी में टंकी से आ रहा है खौलता हुआ पानी, तो उसे ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fri, 20 Jun 2025 08:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप टंकी में रखे पानी को अपेक्षाकृत उपयोग के लिए ठंडा रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Summer water tank hot water solution - फोटो : Adobe Stock
गर्मी का सीजन अपने चरम पर है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। खासतौर पर दोपहर के समय जब सूरज की तपिश सबसे ज्यादा होती है उस दौरान टंकी का पानी काफी गर्म हो जाता है। नल जब हम खोलते हैं उस दौरान खौलता हुआ पानी उसमें से निकलता है। इस कारण खौलते पानी से बर्तन, कपड़े आदि को धोना काफी मुश्किल भरा होता है। इसके अलावा यह पानी उन लोगों के लिए भी काफी खतरनाक है, जिनकी स्किन सेंसिटिव है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप टंकी में रखे पानी को अपेक्षाकृत उपयोग के लिए ठंडा रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Summer water tank hot water solution - फोटो : Adobe Stock
अगर टंकी के ऊपर कोई शेड या छत नहीं है, तो उस पर सीधी धूप पड़ती है जिसके चलते पानी ज्यादा गर्म होता है। इस कारण आपको टंकी के ऊपर शेड लगाना चाहिए या उसे छत पर किसी छायादार जगह पर रखें, जहां धूप नहीं आती है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
Summer water tank hot water solution - फोटो : Adobe Stock
काले रंग की टंकी जल्दी गर्म होती है। अगर आपकी टंकी काले रंग की है, तो उसे हल्के या सफेद रंग से पेंट करें। सफेद रंग धूप को रिफ्लेक्ट करने का काम करता है। यह करने से टंकी में रखा पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
Summer water tank hot water solution - फोटो : Adobe Stock
आप जूट की बोरी का इस्तेमाल भी टंकी के पानी को ठंडा रखने के लिए कर सकते हैं। इसमें आपको जूट की बोरी लेनी है और उसको गीला करके टंकी को कवर कर देना है। इससे टंकी के अंदर का पानी ठंडा रहेगा। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Summer water tank hot water solution - फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों को अपनाकर आप टंकी के पानी को ठंडा रख सकते हैं। इससे बर्तन धोते समय, कपड़े धोते वक्त या पानी से जुड़े अन्य कार्य करते समय आपको परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें