बरसात का सीजन एक तरफ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं दूसरी ओर यह कुछ मामलों में काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बिजली से जुड़ी दुर्घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। बरसात के मौसम में दीवारों और वायरिंग सिस्टम में पानी का रिसाव होने लगता है। इस कारण शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस सीजन में कई बार दीवारों और स्विच बोर्ड पर करंट और झनझनाहट जैसा भी महसूस होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद शॉर्ट सर्किट से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -