फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Sprinkler Fan: घर में लगा लेंगे ये फैन, तो नहीं पड़ेगी एसी की जरूरत, मिनटों में हो सकता है कमरा ठंडा और बिल भी कम

Fri, 10 Jun 2022 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
Water Sprinkler Fan: दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है और आए दिन पारा 40 के पार ही नजर आता है। सुबह से ही तेज गर्मी होती है और आंधी और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल है। ऐसे में लोग इस जलती-चुभती गर्मी से बचने के तरीके ढूंढते हैं। पंखा और कूलर चलाने के बाद भी गर्मी लगती है, क्योंकि गर्मी काफी तेज है। ऐसे में लोगों के पास एसी चलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होता है। वहीं, एसी लोगों को राहत तो देता है, लेकिन बिजली का बिल लोगों की जेब पर असर डालता है। अगर आप भी इन सब चीजों से परेशान हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि एक ऐसा फैन है जो आपको एसी जैसी ठंडी हवा दे सकता है और वो भी बेहद कम बिजली खर्च करते हुए। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा, तो चलिए इस फैन के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
  • दरअसल, हम बात कर रहे हैं वॉटर स्प्रिकलर फैन की। बाजार में आपको ये आसानी से मिल जाते हैं और आप इन्हें भी खरीद सकते हैं। ये साइज में छोटे होते हैं और बेहद कम जगह घेरते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
कैसे देता है ठंडी हवा?
  • वॉटर स्प्रिकलर फैन के काम करने के तरीके की बात करें तो ये फैन वैसे तो एक टेबल फैन ही होता है, लेकिन ये हवा और पानी के छींटे का मेल कराकर आपको ठंडी हवा देता है। इसमें फैन को वॉटर टैप से जोड़ा जाता है और फैन छोटे-छोटे छेद से पानी देता है।

4 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
  • ये काफी पावरफुल कूलिंग फैन होता है, जो पानी के छिड़काव से गर्म हवा को ठंडा कर देता है। इसे वॉटर टैप से जोड़ा जाता है, जहां से ये पानी लेकर ठंडी हवा देने का काम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
बिजली का बिल कम!
  • ऐसे में अगर आप एसी चलाते हैं, तो जाहिर है आपके बिजली का बिल ज्यादा ही आएगा। लेकिन अगर आप इस वॉटर स्प्रिकलर फैन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये ठंडी हवा देने के अलावा आपके बिजली के बिल को कम भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Water Sprinkler Fan: पंखे से एसी जैसी हवा कैसे मिलेगी - फोटो : istock
ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं
  • आप अगर इस वॉटर स्प्रिकलर फैन को खरीदना चाहते हैं, तो ऑफलाइन के अलावा ये आपको ऑनलाइन भी मिल जाता है। इसकी कीमत लगभग ढाई हजार से 4 हजार रुपये के बीच होती है। हालांकि, आपको ऑनलाइन डिस्काउंट भी मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें