बिटिया के जन्म के समय से ही अभिभावक उसके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए पैसों की बचत करने लगते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई के दौर में बचत के पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में रखना कोई समझदारी वाला काम नहीं है, उसे आपको किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। अच्छी जगह पर निवेश करने पर आपके पैसे ज्यों के त्यों बने रहेंगे और उस पर आपको बढ़िया रिटर्न भी मिलता रहेगा। इसी सिलसिले में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। अगर आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है।