फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: बिटिया के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में करने जा रहे हैं निवेश, जान लें ये बातें

Tue, 20 May 2025 03:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। अगर आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana Investment Plan - फोटो : AdobeStock
बिटिया के जन्म के समय से ही अभिभावक उसके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए पैसों की बचत करने लगते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई के दौर में बचत के पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में रखना कोई समझदारी वाला काम नहीं है, उसे आपको किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। अच्छी जगह पर निवेश करने पर आपके पैसे ज्यों के त्यों बने रहेंगे और उस पर आपको बढ़िया रिटर्न भी मिलता रहेगा। इसी सिलसिले में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। अगर आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana Investment Plan - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट यानी ईईई कैटेगरी में आती है, तो आप यहां निवेश करके 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट का दावा कर सकते हैं। 

Property Rights Of Women: शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है हक? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana Investment Plan - फोटो : Adobe Stock
इस योजना में खाता खुलवाने के बाद आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वहीं आपका खाता 21 सालों में मैच्योर होता है। इस योजना में आप कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। 

PPF Investment: पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला करोड़पति बनाएगा आपको, हर महीने ब्याज से 61 हजार रुपये की होगी कमाई

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana Investment Plan - फोटो : Adobe Stock
यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। यहां निवेश करने पर आपको कोई बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

AC Tips: 1 टन के एसी को 8 घंटे चलाने पर कितने यूनिट बिजली की होती है खपत? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana Investment Plan - फोटो : Adobe Stock
सुकन्या समृ्द्धि योजना में आप 10 साल से कम उम्र की अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग यहां पर अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। 

ATM: क्या एटीएम से पैसे निकालते समय दो बार कैंसिल बटन दबाने से पिन हो जाता है सिक्योर? जानिए खबर की सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें