फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: बिटिया का जीवन हो जाएगा खुशहाल, इस स्कीम में खुलवाएं उसका खाता, शादी और पढ़ाई की टेंशन होगी खत्म

Sun, 30 Jul 2023 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
Sukanya Samriddhi Yojana: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद ही अभिभावकों को उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी की चिंता होने लगती है। ऐसे में कई अभिभावक अपने बचत के पैसों का कुछ हिस्सा उसी समय से बचाने लगते हैं, ताकि जब बिटिया बड़ी हो। उस समय उन बचत के पैसों का इस्तेमाल उसकी उच्च शिक्षा या पढ़ाई लिखाई में किया जा सके। गौरतलब बात है कि ये लोग अपने बचत के पैसों को सुरक्षित बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। देश में कई लोग अपनी बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाकर निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप महज 250 रुपये से भी खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 21 सालों के लिए है। हालांकि, माता पिता को बेटी के नाम पर कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वहीं 6 सालों तक सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी का खाता बिना निवेश के ऑपरेशनल बना रहता है।

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराने के बाद भी खाते में नहीं आए पैसे, तो ये हो सकती है वजह

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम की परिपक्वता अवधि 21 सालों के लिए है। हालांकि, बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद आप इस स्कीम से उसकी शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक जमा राशि को निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : istock
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। अगर आप अपनी बिटिया के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें