भारत सरकार देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को देश के किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। हाल ही में 27 जुलाई को राजस्थान के सीकर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी किया। इस दौरान भारत सरकार ने देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किए हैं।