फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई को लेकर हैं चिंतित, तो इस स्कीम में करें निवेश

Mon, 07 Mar 2022 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Istock
बेटियों के भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर हम काफी पहले से बचत करते हैं। हालांकि, हम में से अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में बचत के पैसों को बैंक में जमा करते हैं। आज के समय बैंक में जमा किए गए पैसों पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको अपने पैसों पर सही वैल्यू पाने के लिए उसे ठीक जगह पर इन्वेस्ट करना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले है, जहां पर निवेश करके आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में सुकन्या समृद्धि स्कीम में 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है, जो कि बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट से भी ज्यादा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Istock
यह एक बचत योजना है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र होने से पहले खुलवाना होगा। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। हर वित्तीय वर्ष के अंत में ब्याज दर को अकाउंट में जमा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इस योजना में आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक ब्रांच में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। बेटी जब 18 वर्ष की हो जाएगी उसके बाद आप अपने निवेश की राशि को निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी बेटी ने 10वीं कक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है, उस स्थिति में भी आप अपने पैसों को निकाल सकेंगे। 

4 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Istock
इस खाते का संचालन आप बेटी की आयु 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई को लेकर बेफिक्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : istock
यह योजना बेटी और उसके अभिभावक दोनों की मदद करती है। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंतित हैं, तो ये स्कीम आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें