आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसका उपयोग कई सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए किया जाता है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज आधार कार्ड को लोग कई दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक करा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए आपके पास इंटरनेट बैंकिंग का होना जरूरी है।