Sukanya Samriddhi Yojana Ke Fayde: बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम की गिनती भरोसेमंद निवेश विकल्पों में की जाती है। वर्तमान समय में इस योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का गारंटीड रिटर्न मिल रहा है, जो कई अन्य सेविंग स्कीम्स से ज्यादा है। यह योजना खासतौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए शुरू की गई है, ताकि वे कम निवेश में भी अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकें। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लाखों लोग इस योजना में निवेश कर रहे हैं।