फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subscription Trap: क्या आप भी एप का फ्री ट्रायल लेकर भूल जाते हैं? जानें ऑटो-डेबिट रोकने के 3 तरीके

Mon, 06 Apr 2026 08:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stop Auto Debit From Bank Account RBI Rules: अक्सर लोग ऑनलाइन कई तरह के एप का सब्सक्रिप्शन लेकर भूल जाते हैं। इसकी वजह से लोगों के अकाउंट से पैसा अपने आप कटने लगता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसे कैसे रोक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
How To Cancel App Subscriptions : आज के डिजिटल दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर एडिटिंग ऐप्स तक, लगभग हर सेवा 'फ्री ट्रायल' का लालच देती है।  अक्सर हम ट्रायल शुरू तो कर लेते हैं, लेकिन उसे समय पर कैंसल करना भूल जाते हैं। बैंकिंग आंकड़ों के अनुसार, करोड़ों भारतीय अनजाने में 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप' का शिकार हो रहे हैं, जहां ट्रायल खत्म होते ही बिना किसी सूचना के खाते से पैसे कट जाते हैं। 

इसे 'डार्क पैटर्न्स' कहा जाता है, जहां कंपनियां कैंसलेशन बटन को इतना छिपा देती हैं कि यूजर उसे ढूंढ ही न पाए। हालांकि आरबीआई के नए ई-मेंडेट नियमों ने ग्राहकों को सुरक्षा दी है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग अब भी अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। अगर आप भी हर महीने होने वाले इन अनचाहे खर्चों से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। अपनी बैंक सेटिंग्स और ऐप स्टोर में कुछ छोटे बदलाव करके आप इन ऑटो-डेबिट भुगतानों को हमेशा के लिए रोक सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से मैनेजमेंट
  • ज्यादातर सब्सक्रिप्शन आपके फोन के मुख्य स्टोर से जुड़े होते हैं, आप इन्हें आगे बताए सेटिंग से कंट्रोल कर सकते हैं।
  • एप स्टोर पर जाकर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और 'Subscriptions' सेक्शन में जाकर उन सभी ऐप्स की लिस्ट देखें जो पैसे काट रहे हैं।
  • ट्रायल शुरू करते ही उसे कैंसल कर दें, ज्यादातर ऐप्स में ट्रायल पीरियड खत्म होने तक सुविधाएं फिर भी चालू रहती हैं।
  • अगर आप किसी एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो वहां से अपना कार्ड विवरण या यूपीआई आईडी हटा दें।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
आरबीआई ई-मेंडेट और बैंक अलर्ट्स
  • नियम के अनुसार, ₹5,000 से ऊपर के भुगतान के लिए बैंक को 24 घंटे पहले आपको एसएमएस भेजना जरूरी है।
  • अपने बैंक की नेट बैंकिंग में लॉगिन करें और 'Manage E-Mandate' सेक्शन में जाकर किसी भी ऑटो-डेबिट को ब्लॉक कर सकते हैं।
  • अपने कार्ड या यूपीआई पर 'रिकरिंग पेमेंट' की एक अधिकतम सीमा तय कर दें ताकि बड़ा अमाउंट न कटे।

4 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
वर्चुअल कार्ड्स
  • वर्चुअल कार्ड्स- फ्री ट्रायल के लिए केवल वर्चुअल डेबिट कार्ड का उपयोग करें और उसमें पर्याप्त बैलेंस न रखें या उसे इस्तेमाल के बाद ब्लॉक कर दें।
  • रिमाइंडर अलर्ट्स- ट्रायल शुरू करते समय अपने कैलेंडर में 'रिमाइंडर' सेट करें ताकि आखिरी दिन आप उसे मैनुअली बंद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑटो डेबिट - फोटो : Adobe Stock
सतर्क रहें और फालतू खर्च बचें
  • आज डिजिटल युग में कंपनियां आपकी 'भूलने की आदत' से ही मुनाफा कमाती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
  • 'फ्री ट्रायल' शुरू करने से पहले छोटे अक्षरों में लिखी 'टर्म और कंडिशन' को जरूर पढ़ें कि पैसा कब और कितना कटेगा।
  • ध्यान रखें कि एप डिलीट करने से सब्सक्रिप्शन खत्म नहीं होता, आपको उसे अकाउंट सेटिंग्स से बंद करना होगा।
  • अगर कोई एप बिना बताए पैसे काटता है, तो नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (1915) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें