How To Fix Water Damaged Phone: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जैसे ही स्मार्टफोन पानी में गिरता है, लोग सबसे पहले उसे चावल के डिब्बे में दबाकर रखने को कहते हैं। वर्षों से चले आ रहे इस मिथक के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि चावल नमी को सोख लेता है और फोन सुखा देता है। हालांकि आधुनिक तकनीक और वॉटर-रेसिस्टेंट (IP68) रेटिंग वाले फोनों के दौर में, एक्सपर्ट्स इस तरीके को पूरी तरह गलत और जोखिम भरा मानते हैं।
असल में चावल के बारीक कण और स्टार्च फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल में फंसकर उसे हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं। इसके अलावा चावल सिर्फ सतह की नमी सोखता है, जबकि फोन के अंदरूनी सर्किट में फंसा पानी जंग पैदा कर सकता है। इसलिए आइए जानते हैं इस पुराने नुस्खे की असलियत और फोन पानी में गिरने के बाद आपको क्या करना चाहिए।