फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: क्या है सुभद्रा योजना और कैसे महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये, यहां जानें

Tue, 17 Sep 2024 11:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala
Subhadra Yojana Kya Hai : राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही पहले से चल रही कई योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए उनमें बदलाव करते रहते हैं। ठीक ऐसे ही कई तरह की नई योजनाएं भी समय-समय पर लॉन्च की जाती हैं। इनमें लोगों की आर्थिक मदद करने से लेकर उन्हें अन्य तरीकों से मदद करने तक जैसी कई योजनाएं शामिल होती हैं। इसी क्रम में आज यानी 17 सितंबर 2024 को एक और योजना लॉन्च होने जा रही है जिसका नाम 'सुभद्रा योजना' है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये योजना क्या है और इसका लाभ किसे और क्या मिलेगा। तो चलिए बिना देरी के इस सुभद्रा योजना के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
सुभद्रा योजना क्या है?
  • आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर वे एक योजना को लॉन्च करेंगे। इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है। इस योजना का लाभ ओडिशा की महिलाओं को मिलेगा जिन्हें इस योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग एक करोड़ महिलाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
क्या मिलेंगे लाभ?
  • इस योजना के अतंर्गत जो महिलाएं पात्र होंगी उन्हें साल में दो बार 5-5 हजार रुपये किस्त मिलेगी यानी सालाना कुल 10 हजार रुपये
  • सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना को वर्ष 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा।

4 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
ये भी है लाभ
  • जहां योजना के इन पांच सालों में लाभार्थियों को कुल 50 हजार रुपये मिलेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे। ऐसे में हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
कौन पात्र और कौन अपात्र?
  • सुभद्रा योजना के लिए वे महिलाएं पात्र हैं जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है। साथ ही आवेदनकर्ता का ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है
  • वहीं, जो महिलाएं सरकारी कर्मचारी हैं या जो करदाता हैं या जो महिलाएं पहले से किसी ऐसी योजना की लाभार्थी हैं जहां वो किसी योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये का लाभ ले रही हैं, तो ऐसी महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुभद्रा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Adobe Stock
आवेदन कैसे कर पाएंगे?
  • अगर आप सुभद्रा योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर पाएंगी। इसके लिए आपको अंगनबाड़ी केंद्र से, ब्लॉक ऑफिस, मो-सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र से फॉर्म लेना होता है
  • फिर इस फॉर्म को भरकर और साथ में संबंधित दस्तावेज लगाकर फॉर्म जमा कर देना होता है जिसके बाद आपको लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें