ओडिशा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सुभद्रा योजना है। सरकार इस स्कीम के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे दो किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि इस सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य, पोषण और छोटे घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। इस स्कीम का संचालन ओडिशा सरकार द्वारा किया जा रहा है।