Sri lanka travel plan: श्रीलंका की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। अगर आप श्रीलंका में कम बजट में घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्मार्ट प्लानिंग करनी होगी। इसमें सबसे पहले फ्लाइट की कीमतों की तुलना करना जरूरी है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Google Flights और दूसरी विश्वसनीय वेबसाइट पर अलग-अलग दिनों में टिकट की कीमतें बदलती रहती हैं। ऑफ-सीजन में फ्लाइट सस्ती मिलती है और अगर आप सप्ताह के मध्य में उड़ान चुनते हैं तो टिकट खर्च में भारी कमी आ सकती है। अपने स्मार्टफोन में एयरलाइन अलर्ट सेट करें ताकि आपको कम दाम पर टिकट मिल सके और इसी के मुताबिक आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं।