फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों पर सामान रखकर छोड़ने की आदत? घर में आने-जाने से ज्यादा बढ़ सकता है गिरने का खतरा

Wed, 23 Sep 2026 12:19 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Stairs Safety: घर में जगह कम पड़ने पर लोग अक्सर सीढ़ियों पर जूते, डिब्बे, कपड़े, खिलौने या दूसरे सामान रख देते हैं। लेकिन सीढ़ियों को स्टोर की जगह बनाना किसी के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है। थोड़ी सी जल्दबाजी या ध्यान भटकने पर ठोकर लगने से गिरने का खतरा बढ़ जाता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और सामान छोड़ते हैं? - फोटो : AI

घर में सामान रखने की जगह कम हो तो सीढ़ियां कई बार आसान जगह लगती हैं। कोई जूते रख देता है तो कोई कपड़ों की टोकरी, बच्चों के खिलौने या कोई डिब्बा सीढ़ी पर रखकर भूल जाता है। शुरुआत में यह छोटी बात लगती है, लेकिन रोजाना इसी रास्ते से ऊपर-नीचे आने-जाने वालों के लिए यह परेशानी बन सकती है। सीढ़ियों पर रखा सामान पैर रखने की जगह को कम कर देता है। खासकर अगर सामान सीढ़ी के किनारे या उस हिस्से में रखा हो जहां पैर पड़ता है, तो अचानक ठोकर लग सकती है। सीढ़ियों पर गिरने की स्थिति में चोट ज्यादा गंभीर भी हो सकती है क्योंकि व्यक्ति एक से ज्यादा सीढ़ियों से नीचे गिर सकता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और सामान छोड़ते हैं? - फोटो : freepik.com

रात में बढ़ जाती है परेशानी
दिन में रोशनी होने पर सीढ़ी पर रखा सामान आसानी से नजर आ जाता है। लेकिन रात में या कम रोशनी में यही सामान दिखाई न देने पर खतरा बढ़ सकता है। नींद में उठकर जाने वाले व्यक्ति को अगर सीढ़ियों पर कोई चीज अचानक सामने दिखे तो संभलने का समय कम मिल सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और सामान छोड़ते हैं? - फोटो : AI

छोटे बच्चे और बुजुर्गों का रखें ध्यान
घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हों तो सीढ़ियों को खाली रखना और भी जरूरी है। बच्चे खेलते हुए सीढ़ियों पर रखी चीजों से टकरा सकते हैं या उन्हें उठाने की कोशिश कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए भी सीढ़ियों पर पड़ा सामान पैर अटकने की वजह बन सकता है।

4 of 5
सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और सामान छोड़ते हैं? - फोटो : freepik

सामान रखना ही है तो तय करें जगह
अगर कोई सामान ऊपर या नीचे ले जाना है तो उसे सीढ़ियों पर रखने के बजाय सीढ़ियों के पास किसी तय जगह पर रखें। ऐसा करने से रास्ता खुला रहेगा और सामान भी भूलने की संभावना कम होगी। दिन में एक बार सीढ़ियों को देखकर यह भी जांच लें कि वहां कोई जूता, खिलौना, कपड़ा या दूसरा सामान तो नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और सामान छोड़ते हैं?

रास्ते को जरूर रखें साफ
सीढ़ियों पर सिर्फ सफाई रखना ही काफी नहीं है। वहां अच्छी रोशनी होना और रेलिंग का रास्ता साफ रहना भी जरूरी है। छोटी सी लापरवाही को आदत बनने से रोकना बेहतर है, क्योंकि सीढ़ियां घर का ऐसा हिस्सा हैं जहां एक छोटी ठोकर भी बड़ी परेशानी बन सकती है।

शॉवर के बाद फर्श गीला छोड़ देते हैं? सिर्फ फिसलने का डर नहीं, ये बात भी जान लें

पंखे की सफाई करते समय सिर्फ ब्लेड पोंछते हैं? इस हिस्से में भी जमा होती है धूल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें