फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त के बाद अब बारी 20वी किस्त की, जानें सरकार कब कर सकती है जारी

Tue, 04 Mar 2025 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक किसान हैं तो आप भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में मौजूदा समय में कई सारी योजनाएं चल रही हैं जिनमें राज्य और केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी इनमें से किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान जुड़ सकते हैं और हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक 19 किस्त का लाभ दिया जा चुका है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि सरकार पीएम किसान योजना के अंतर्गत दिए जाने वाली 20वीं किस्त कब जारी कर सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
अब तक कितनी किस्त आ चुकी हैं?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है। बात 19वीं किस्त की करें तो बीती 24 फरवरी को जारी हुई जिसका लाभ 9.8 करोड़ किसानों को मिला। पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
अब है 20वीं किस्त का इंतजार
  • जहां अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी है तो वहीं अब अगली बारी 20वीं किस्त की है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। योजना के अंतर्गत हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इस हिसाब से फरवरी में 19वीं किस्त जारी की गई है और अब अगली किस्त के चार महीने का समय जून में हो रहा है।

4 of 5
20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए माना जा रहा है कि 20 वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। इससे पहले 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को जारी हुई थी और फिर 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को और ये किस्त भी चार महीने के अंतराल पर जारी हुई। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें:-
  • किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी का काम करवाना अनिवार्य है जिसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं
  • किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है और साथ ही किस्त का लाभ लेने के लिए आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें