Solar Water Heater Price and Specification: दिवाली जा चुकी है और सर्दियां शुरू हो चुकी है। इस मौसम में लोगों को गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन कई अन्य तरीकों से थोड़ी मुश्किल भी होती है। सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत ठंडे पानी की वजह से होती है। ठंडे पानी से नहा नहीं सकते, बर्तन और कपड़े नहीं धो सकते और अन्य काम भी नहीं हो पाते हैं। ऐसे में लोगों को गीजर या रॉड से पानी गर्म करना पड़ता है, जिससे बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है। पर अगर आप चाहें तो सोलर वॉटर हीटर का इस्तेमाल करके पानी तो गर्म कर ही सकते हैं, साथ ही इससे बिजली का बिल भी नहीं आता है। तो चलिए जानते हैं इस सोलर वॉटर हीटर के बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...