फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Water: बाजार में खूब बिक रहा यह सोलर वॉटर हीटर, चलाने पर नहीं आएगा कोई बिजली बिल, जानें कितनी है कीमत

Fri, 20 Dec 2024 05:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप अपने घरों में सोलर वॉटर हीटर को लगवा सकते हैं। यह एक खास तरह का वॉटर हीटर है जो सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock

इस समय देश के विभिन्न इलाकों में सर्दियां काफी बढ़ गई हैं। सर्दियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में इससे कपड़े धोने, नहाने या बर्तन धोने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण कई लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए अपने घरों में गीजर लगवाते हैं। वहीं, जो लोग गीजर को अफोर्ड नहीं कर पाते हैं, वे या तो इमर्शन रॉड लेते हैं या गैस पर पानी को गर्म करते हैं। इसमें बिजली और गैस की काफी खपत होती है, जिसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने घरों में सोलर वॉटर हीटर को लगवा सकते हैं। यह एक खास तरह का वॉटर हीटर है जो सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन

2 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में कई लोग सोलर वॉटर हीटर को अपने घरों में लगवा रहे हैं। सोलर वॉटर हीटर के काम करने की प्रक्रिया मुख्य तौर पर दो कंपोनेंट पर आधारित होती है। इसमें एक सोलर कलेक्टर और दूसरा स्टोरेज टैंक है। सोलर कलेक्टर में पैनल और ट्यूब को लगाया जाता है। यह सूर्य की ऊर्जा को हीट में बदलता है।

Investment: 7 हजार रुपये यहां निवेश करके कुछ सालों में जुटा सकते हैं 32 लाख, समझिए गणित

विज्ञापन

3 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock

इसी की मदद से पानी को गर्म किया जाता है। सोलर वॉटर हीटर में एक खास तरह का वॉटर टैंक भी लगा होता है, जिसमें पानी लंबे समय तक गर्म रहता है। इस कारण आप पानी के गर्म होने के बाद उसका उपयोग दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

Post Office: क्या है मंथली इनकम स्कीम? जिसमें निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा रुपये

4 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock

बाजार में सोलर वॉटर हीटर की कीमत थोड़ी महंगी है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपको बाजार में करीब 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत के आसपास मिल जाएगा।

UPI: यूपीआई का करते हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें इन शानदार फीचर्स के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा, अगर आप ज्यादा फीचर्स और बेहतर सोलर वॉटर हीटर को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वे लोग जिनके घरों में कई वॉशरूम हैं, उनके लिए सोलर वॉटर हीटर खरीदना फायदेमंद है।

Torn Notes: अगर आपके पास भी है फटे पुराने नोट, तो जानिए क्या है उसको बदलवाने की प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें