फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में बिजली बिल से आजादी: बंपर सब्सिडी पर लगवाएं अपने घरों में सोलर पैनल, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

Sun, 12 Feb 2023 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
Solar Rooftop Scheme: देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। स्कीम के अंतर्गत आप बंपर सब्सिडी पर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। गर्मियों में अक्सर देखने को मिलता है कि हर महीने आने वाले बिजली बिल की कीमतों में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। ऐसे में आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपने घरों में लगाते हैं। ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवाएगी।  
विज्ञापन

2 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
वहीं अगर आप 3KW से लेकर 10KW तक के सोलर पैनल को अपनी छतों पर इंस्टॉल करवाते हैं। इस स्थिति में आपको सरकार 20 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें। 

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित

4 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। अब आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करके जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी है। इसके बाद सबमिट के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। सोलर रूफटॉप स्कीम की शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण मंत्रालय ने मिलकर की है। 

BSNL: बीएसएनएल का 797 रुपये का शानदार रिचार्ज प्लान, 365 दिनों की वैधता के साथ रोजाना मिल रहा 2GB डाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें