फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Rooftop Scheme: गर्मियों में सस्ती कीमतों पर अपने घरों में लगवाएं सोलर पैनल, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

Fri, 26 May 2023 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
Solar Rooftop Scheme: गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले जून और जुलाई महीने में गर्मी का प्रभाव बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा व्यक्त की जा रही है। गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इस दौरान हम बड़े पैमाने पर एसी, फ्रिज, टीवी, पंखे, कूलर और दूसरे जरूरी उपकरणों का उपयोग करते हैं। ऐसे में हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में घर का बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। इसमें आवेदन करके आप बंपर सब्सिडी पर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने के बाद आपके घर में सभी जरूरी उपकरण सौर ऊर्जा की सहायता से चलेंगे। ऐसे में हर महीने ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock
आप सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपने घरों में लगाते हैं। 

ONDC Registration: ओएनडीसी पर बड़ी आसानी से आप कर सकते हैं अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन

3 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
इस स्थिति में सरकार आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी इन सोलर पैनलों को लगाने पर दे रही है। इसके अलावा अगर आप 3KW से लेकर 10KW तक के सोलर पैनल लगाते हैं। ऐसे में आपको 20 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। 

4 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
अगर आप भी सोलर रूफटॉप स्कीम का लाभ लेकर अपने घरों में सोलर पैनल को लगाना चाहते हैं। ऐसे में इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay
आप आसानी से अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से Solarrooftop.gov.in पर विजिट करके स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें