Smartphone Tips and Tricks: आज के इस डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल काफी आसान हो चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने तक आज हमारे कई जरूरी काम मोबाइल फोन की मदद से काफी जल्दी हो जा रहे हैं। इसने हमारे समय की काफी बचत की है। इसने वैश्वीकरण को एक नई परिभाषा देना का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि नेटवर्क न हो पाने की स्थिति में हम किसी से कॉल करके बात नहीं कर पाते हैं। वहीं तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है। अब आप फोन में नेटवर्क न होने की स्थिति में भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉल पर बात कर सकते हैं। आइए जानते हैं -