फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Organized Home: छोटे घर को बड़ा और व्यवस्थित दिखाने के लिए अपनाएं स्टोरेज का ये स्मार्ट तरीका

Tue, 17 Mar 2026 08:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smart Storage Hacks For Apartments: जो लोग छोटे कमरों या घरों में रहते हैं अक्सर उनका स्पेस अव्यवस्थित होने की वजह से काफी बेकार दिखता है। ऐसे में आप अपने घर में छोटे-छोटे बदलाव करके अपने घर को बड़ा और व्यवस्थित बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होम स्पेस - फोटो : Amar Ujala
Small Home Organization Ideas: शहरों में अधिकतर लोगों के पास छोटे स्पेस वाला अपार्टमेंट या घर होता है। मगर छोटे घर को अगर व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तो, वही जगह काफी आरामदायक और बड़ा दिखने लगता है। घर को बड़ा और व्यवस्थित दिखाने का असली राज 'स्मार्ट स्टोरेज' और 'मिनिमलिज्म' में छिपा होता है। इंटीरियर डिजाइनरों के अनुसार जब हम फर्श की जगह के बजाय दीवारों और वर्टिकल स्थान का उपयोग करना शुरू करते हैं, तो कमरा तुरंत खुला और हवादार महसूस होने लगता है। 

इसके अलावा रंगों का चुनाव और रोशनी का सही तालमेल भी छोटे स्थान को स्पेसियस दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपने छोटे आशियाने को एक लग्जरी और व्यवस्थित रूप देना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन प्रभावी बदलावों के जरिए इसे मुमकिन बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
होम डेकोर (इंटिरियर) - फोटो : instagram
वर्टिकल स्पेस और ओपन शेल्विंग का जादू
 
  • कमरे के फर्श को खाली रखने के लिए दीवारों पर ऊंची अलमारियां या 'फ्लोटिंग शेल्व्स' लगवाएं।
  • जब आपकी नजरें फर्श से उठकर दीवार की ऊंचाई तक जाती हैं, तो छत ऊंची और कमरा बड़ा नजर आता है।
  • रसोई और बाथरूम में दरवाजों के पीछे या कैबिनेट के ऊपर के खाली स्थान का उपयोग कर सकते हैं, वहां  टोकरियां रख सकते हैं। इससे सामान भी व्यवस्थित रहेगा और घर भरा-भरा भी नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें- Laptop Maintenance: परेशान करने लगा है पुराना लैपटॉप? बिना पैसे खर्च किए उसे नया जैसा तेज बनाने के टिप्स
 
विज्ञापन

3 of 5
घर में पेंट - फोटो : Adobe
मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर: एक पंथ दो काज
  • छोटे घर के लिए ऐसे फर्नीचर चुनें जो आपके एक से अधिक उद्देश्यों को पूरा करते हों।
  • हाइड्रोलिक बेड या ऐसे सोफे का चुनाव करें जिनमें नीचे की ओर सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह हो।
  • फोल्डिंग डाइनिंग टेबल या 'नेस्टिंग टेबल्स' भी शानदार विकल्प हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर समेट कर रखा जा सकता है। यह फर्नीचर आपके घर की शोभ भी बढ़ाते हैं और कमरा व्यवस्थित भी दिखता है।

4 of 5
होम डेकोर - फोटो : Instagram
शीशों का प्रयोग और रोशनी का सही तालमेल
  • शीशे रोशनी को परावर्तित करते हैं और एक भ्रम पैदा करते हैं कि कमरा असलियत से दोगुना बड़ा है।
  • खिड़की के सामने एक बड़ा दर्पण लगाने से प्राकृतिक रोशनी पूरे कमरे में फैलती है।
  • भारी पर्दों के बजाय हल्के और पारदर्शी 'शीयर कर्टन्स' का उपयोग करें। जितना अधिक उजाला अंदर आएगा, घर उतना ही सकारात्मक और बड़ा महसूस होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होम डेकोर - फोटो : instagram
कम सामान, ज्यादा सुकून
  • अव्यवस्था ही छोटे घरों की सबसे बड़ी कमी होती है। जो सामान काम का नहीं है, उसे तुरंत हटा दें।
  • 'वन-इन, वन-आउट' नियम का पालन करें, यानी नया सामान आने पर पुराना सामान बाहर निकालें।
  • इन स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपने घर को व्यवस्थित रख सकते हैं, बल्कि एक छोटे से स्थान में भी सुखी और तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें