Smart Meter Benefits: भारत के विभिन्न राज्यों में अब पुराने बिजली मीटरों को हटाकर तेजी से 'स्मार्ट मीटर' लगाए जा रहे हैं। अगर आपके घर में भी यह नया मीटर लगने वाला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह तकनीक आपकी बिजली की खपत को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए लाई गई है।
स्मार्ट मीटर एक डिजिटल उपकरण है जो इंटरनेट के जरिए बिजली विभाग से जुड़ा रहता है। इससे न सिर्फ गलत बिलिंग की समस्या खत्म होगी, बल्कि आप अपने मोबाइल फोन पर पल-पल की बिजली खपत की निगरानी भी कर सकेंगे। आइए इस लेख में इस स्मार्ट मीटर के कुछ फायदे जानते हैं।