सर्दियों के मौसम में ठंड से राहत पाने के लिए कई लोग रात में हीटर चलाकर सोना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि आपकी यह आदत गंभीर हादसे की वजह बन सकती है। हर साल सर्दियों के सीजन में हीटर से जुड़े आग लगने, दम घुटने और करंट लगने के कई मामले सामने निकलकर आते हैं।
खासकर बंद कमरे में लंबे समय तक हीटर का चलाना स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। हीटर से जो गर्म हवा निकलती है वह ऑक्सीजन के स्तर को कम कर सकती है। इसका आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस कारण अगर आप अकेले या अपने परिवार के सदस्यों के साथ रात में हीटर चलाकर सोते हैं, तो कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।