Silent Call Scam Alert: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हम तकनीकी रूप से जितने आगे बढ़े हैं, उतने ही हमारे आसपास मौजूद जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं। ओटीपी से लेकर ई-केवाईसी जैसे तरीकों के नाम पर ठगी अभी जारी ही थी कि अब एक नया स्कैम सामने आ गया है।
दरअसल, अगर आपके पास कोई कॉल आया है और उस पर आप जैसे ही हैल्लो बोलते हैं और वो कॉल कट जाता है तो इस कॉल को हल्के में न लें। क्योंकि ये कॉल स्कैम हो सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे कॉल आने पर क्या करें और क्या न करें...