Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं।
कार्डधारक इस आयुष्मान कार्ड की मदद से सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पातल इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए या फिर चोरी हो जाए तो फिर कैसे इलाज होगा? क्या इसके लिए कोई प्रावधान है ताकि कार्डधारक को मुफ्त इलाज का लाभ मिल पाए? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...