फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बरसात के सीजन में शॉर्ट सर्किट होने का बढ़ जाता है खतरा, दुर्घटना से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fri, 20 Jun 2025 05:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बिजली से जुड़ी दुर्घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। बरसात के मौसम में दीवारों और वायरिंग सिस्टम में पानी का रिसाव होने लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
Short Circuit - फोटो : AdobeStock
बरसात का सीजन एक तरफ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है। वहीं दूसरी ओर यह कुछ मामलों में काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बिजली से जुड़ी दुर्घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। बरसात के मौसम में दीवारों और वायरिंग सिस्टम में पानी का रिसाव होने लगता है। इस कारण शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इस सीजन में कई बार दीवारों और स्विच बोर्ड पर करंट और झनझनाहट जैसा भी महसूस होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद शॉर्ट सर्किट से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Short Circuit - फोटो : AdobeStock
अगर आपके घर की वायरिंग काफी पुरानी हो चुकी है तो इस स्थिति में आपको उसे बदलवाकर नई वायरिंग लगानी चाहिए। पुरानी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान
विज्ञापन

3 of 5
Short Circuit - फोटो : AdobeStock
बाथरूम में कई लोग स्विच बोर्ड को नीचे की तरफ लगाते हैं। इस कारण उसके गीले होने की संभावना अधिक रहती है। आपको बाथरूम में हमेशा स्विच बोर्ड को ऊपर की तरफ लगाना चाहिए। इससे करंट लगने की संभावना कम होगी। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
Short Circuit - फोटो : AdobeStock
अपने घरों में हमेशा ब्रांडेड और अच्छी क्वालिटी के तारों का इस्तेमाल करें। समय समय पर घर की वायरिंग को चेक करवाते रहें। किचन में वॉटर फिल्टर, माइक्रोवेव, बाथरूम में गीजर, बालकनी में लगे वॉशिंग मशीन, खुले सॉकेट्स वाले प्लग बोर्ड इन जगहों पर आपको सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।  

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Short Circuit - फोटो : AdobeStock
शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में आपको तुरंत मेन स्विच से बिजली को बंद करना चाहिए। इस दौरान किसी भी गीले उपकरण को न छूएं। इसके अलावा किसी पेशेवर इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर शॉर्ट सर्किट को ठीक कराएं। बरसात के सीजन के शुरू होने से पहले आपको अपने घर के बिजली उपकरणों की जांच कर लेनी चाहिए।

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें