फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Service Charge Rules: अगर आप भी हैं होटल और रेस्तरां मालिक, तो नहीं वसूल सकते सर्विस चार्ज, जानें क्या कहता है नियम

Fri, 03 Jun 2022 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Service Charge in Restaurant Hotel: सर्विस चार्ज को लेकर सरकार बना रही नया नियम - फोटो : istock
Service Charge in Restaurant Hotel: कभी न कभी आप होटल या रेस्तरां में खाना खाने जाते ही होंगे। कभी किसी के जन्मदिन पर, कभी प्रमोशन मिलने की खुशी पर या कभी दोस्तों के साथ आप इन जगहों पर जाकर खाने का स्वाद जरूर लेते होंगे। लजीज खाने के बाद आपको यहां बिल देना होता है। कई लोग तो वेटर को टिप भी देते हैं यानी बिल के अलग से पैसे। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि आप खाने का बिल भरते समय बिल में क्या देखते हैं? तो शायद आपका जवाब होगा टोटल बिल कितना हुआ। जी बिल्कुल, लगभग सभी लोग ऐसा ही करते हैं, लेकिन यहां पर आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको सर्विस चार्ज भी देखना चाहिए। दरअसल, नियमों के मुताबिक होटल और रेस्तरां ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Service Charge in Restaurant Hotel: सर्विस चार्ज को लेकर सरकार बना रही नया नियम - फोटो : istock
  • दरअसल, सरकार की तरफ से रेस्तरां और होटल मालिकों को अल्टीमेटम दिया गया है, जिसमें दो टूक कहा गया है कि ये लोग ग्राहकों से सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते। सरकार द्वारा इस सर्विस चार्ज को अनुचित माना जा रहा है। वहीं, सरकार इसे पूरी तरह से बंद करने के लिए लीगल तरह से तैयार कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Service Charge in Restaurant Hotel: सर्विस चार्ज को लेकर सरकार बना रही नया नियम - फोटो : istock
अभी क्या होता है?
  • बात अगर मौजूदा समय की करें, तो होटल और रेस्तरां अपने ग्राहकों को बिल में मनमुताबिक सर्विस चार्ज लगाकर देत हैं। ऐसे में लोगों को इसे देना पड़ता है, जो कि पूरी तरह गलत है। आप ये जान लीजिए कि ये सबकुछ ग्राहक के ऊपर निर्भर करता है कि वो सर्विस चार्ज देना चाहता है या फिर नहीं, क्योंकि ये अभी सर्विस चार्ज देना स्वैच्छिक है।

4 of 5
Service Charge in Restaurant Hotel: सर्विस चार्ज को लेकर सरकार बना रही नया नियम - फोटो : istock
फिलहाल आप क्या कर सकते हैं?
  • अगर कोई रेस्तरां या होटल आपके बिल में सर्विस चार्ज लगाता है, तो आप इसे हटवा सकते हैं। ध्यान रहे कि ग्राहक के बिना मर्जी के आप पर सर्विस चार्ज नहीं थोपा जा सकता है। ग्राहक की बिना मर्जी के उससे सर्विस चार्ज लेना 'अनफेयर ट्रेड ऑफ प्रैक्टिस' में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Service Charge in Restaurant Hotel: सर्विस चार्ज को लेकर सरकार बना रही नया नियम - फोटो : istock
कन्जूयमर कोर्ट भी है रास्ता
  • अगर आपसे कोई होटल या रेस्तरां जबरदस्ती सर्विस चार्ज लेता है, तो आप कन्जूयमर कोर्ट यानी उपभोक्ता न्यायालय जा सकते हैं। ध्यान रहे आपको अपने पास बिल की कॉपी जरूर रखनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें