भारत में बड़े पैमाने पर लोग वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर रहे हैं। खासतौर पर इस स्कीम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है, जिसमें 60 या उससे अधिक उम्र का कोई भी वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है, जो कि बैंक एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर से भी अधिक और फायदेमंद है। इस योजना में आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। इस स्कीम में न्यूनतम 1 हजार रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। वहीं अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत आपको आपको बंपर रिटर्न के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको इस योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-