फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Buying Tips: सेकेंड हैंड फोन खरीदने वाले हो जाएं सावधान, जानिए कैसे चेक करें चोरी का तो नहीं है

Sat, 06 Sep 2025 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mobile Buying Tips: कई बार ऐसा होता है कि लोग सेकेंड हैंड फोन खरीदकर फंस जाते हैं। कई बार लोगों को चोरी का फोन खरीदने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है कि वो जिस फोन को खरीद रहे हैं वो चोरी का है या सही है।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
Mobile Buying Tips: वर्तमान समय में मोबाइल हर किसी की जीवन का हिस्सा बन गया है। अगर लोगों से कुछ मिनट के लिए ही मोबाइल ले लिया जाए, तो वो परेशान हो जाते हैं। कई बार लोगों को महंगे फोन रखने का शौक होता है, लेकिन बजट कम होने की वजह से वो सेकेंड हैंड फोन लेना पसंद करते हैं। कम दाम में सेम फीचर वाला फोन मिल जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शोरूम या किसी दुकान से आसानी से सेकेंड हैंड फोन खरीदा जा सकता है। लेकिन सेकेंड हैंड फोन खरीदना सुरक्षित नहीं होता है। 

कई बार ऐसा होता है कि लोग सेकेंड हैंड फोन खरीदकर फंस जाते हैं। कई बार लोगों को चोरी का फोन खरीदने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है कि वो जिस फोन को खरीद रहे हैं वो चोरी का है या सही है। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप चोरी का फोन खरीदने से बच सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है? - फोटो : Adobe stock
IMEI नंबर से कर सकते हैं पहचान

अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीद रहे हैं, तो IMEI नंबर से पता कर सकते हैं कि मोबाइल चोरी का है या नहीं। यह एक यूनिक कोड है जो हर फोन में रहता है। चोरी या गुम होने की शिकायत में पुलिस सबसे पहले इसी कोड का इस्तेमाल करती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरदीते हैं, तो सबसे पहले उसका IMEI नंबर की जांच करें। यह नंबर फोन की बॉक्स पैकिंग, बिल और फोन की सेटिंग्स में भी होता है। आप *#06# डायल करके भी IMEI का पता लगा सकते हैं। इसके बाद सरकारी वेबसाइट या एप पर जाकर यह पता किया जा सकता है कि फोन ब्लैकलिस्टेड तो नहीं है। अगर नंबर सही है और ब्लैकलिस्ट में नहीं है, तो फिर फोन सही है और आप खरीद सकते हैं। 

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, अब टीटीई को करना होगा ये काम, यात्रियों को मिलेगा फायदा

4 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
वारंटी और बिल की भी करें जांच

अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, तो आप उसका ओरिजिनल बिल जरूर देखें। इसमें कहां से फोन खरीदा है, जिसमें पूरी जानकारी ह। अगर ऑफलाइन किसी दुकान से खरीदा है तो उसमें विक्रेता की सील और साइन जरूरी है। इसके अलावा वारंटी कार्ड भी मदद करता है।  

Aadhaar Card: आधार में करवाना है नाम, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट, तो जानें क्या है तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
फोन की वारंटी बची रहती है तो आप सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं। साथ ही फोन की फिजिकल कंडीशन को ध्यान से देखना चाहिए।  स्क्रीन, कैमरा, बॉडी और चार्जिंग पोर्ट अच्छे हैं या नहीं। कई बार चोरी के फोन में छेड़छाड़कर डुप्लीकेट पार्ट्स लगा दिया जाता है। अगर ऐसा कुछ है तो समझ जाना चाहिए की फोन चोरी का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें