फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो फंस जाएंगे बड़ी मुसीबत में

Sat, 06 Sep 2025 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Travel Tips: हर किसी का सपना विदेश घूमने जाने का होता है। घूमने के लिए लोग अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाते हैं। थाइलैंड भारत के लोगों के पसंदीदा जगह है। कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए, तो कुछ लोग त्योहारों की छुट्टी में घूमने के लिए थाईलैंड जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
Travel Tips: हर किसी का सपना विदेश घूमने जाने का होता है। घूमने के लिए लोग अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाते हैं। घूमने के लिए थाइलैंड भारत के लोगों की पसंदीदा जगह है। कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए, तो कुछ लोग त्योहारों की छुट्टी में घूमने के लिए थाईलैंड जाते हैं। हालांकि, विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिससे आप किसी भी मुसीबत में फंसने से बच सकते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक ट्रैवलर ने थाईलैंड यात्रा पर की गई गलती के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। आइए जानते हैं कि विदेश जाने पर हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सस्ती गाड़ियों पर न करें भरोसा

अगर गाड़ी वाले बहुत कम दाम में शहर को घूमाने का ऑफर देता है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो रास्ते में ज्वेलरी शॉप, दर्जी या टूरिस्ट ट्रैप पर जरूर ले जाएंगे। 

अक्सर देखने को मिलता है कि टैक्सी वाले मीटर लगाते हैं। थाइलैंड जाने पर मीटर पर जोर दें या फिर आप राइड ऐप्स का इस्तेमाल करें। 

द्वीपों की दूरी का रखें ध्यान

थाइलैंड की यात्रा के दौरान कई लोगों का लगता है कि वह एक ही ट्रिप में कई द्वीप घूम लेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि आधा टाइम एयरपोर्ट और फेरी में ही चला जाएगा। अच्छा है कि आप एक जगह का चुनाव करें और उसे अच्छे से घूमें। 
विज्ञापन

2 of 5
थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
स्कूटर का इस्तेमाल करने से बचें

अगर आप स्कूटर या अन्य किसी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और आपके पास इंटरनेशनल लाइसेंस नहीं है तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

हादसे होना भी आम बात हैं। इसलिए भी स्कूटर की राइड करने से बचना चाहिए। 

अगर कॉन्फिडेंस नहीं है, तो ड्राइवर हायर करना चाहिए। इससे आप किसी हादसे से बच सकते हैं। 

यात्रा के दौरान रेस्तरां का रखें ध्यान

टूरिस्ट वाली जगहों वेस्टर्न-स्टाइल रेस्तरां में खाने जाने से बचना चाहिए, क्योंकि यहां पर महंगा और फीका खाना मिलता है।

असली टेस्ट बाजारों, फूड कोर्ट और स्थानीय स्टॉल्स में होते हैं, जहां पर थाईलैंड के लोग खाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
यात्रा के लिए सही मौसम का करें चुनाव

अप्रैल महीने में बहुत अधिक गर्मी पड़ती है और वो भी पसीने वाली। 

मॉनसून में यहां पर सड़कों पर पानी भर जाता है। बीच पर भी कीचड़ फैल जाता है। यात्रा पर जाने से पहले वहां के मौसम का जरूर ध्यान दें। 

संस्कृति का करें सम्मान

थाईलैंड में उनकी संस्कृति, मंदिर, बुद्ध और राजा का सम्मान करना चाहिए, नहीं तो अपमान करने पर बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं

मंदिर में कपड़े सही पहनकर जाएं। भिक्षु को न हीं छुएं और उनकी ओक किसी भी तरह का इशारा भी न करें।

PMVY: कैसे जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें आवेदन का तरीका


 

4 of 5
थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
पैसे की ये गलती पड़ सकती है भारी 

हर बार एटीएम से पैसा निकालने पर 220 बाट (500 रुपये) चार्ज लगता है। अच्छा है कि आप फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल करें या एक बार में ज्यादा निकाल लें।

सड़क किनारे बेस्ट रेट वाले मनी चेंजर से बचकर रहना चाहिए, क्योंकि वो अक्सर धोखा देते हैं। हमेशा आधिकारिक काउंटर से ही बदलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाइलैंड जाने वाले इन आठ बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
नाइटलाइफ प्लान का सही से करें चुनाव

बैंकॉक, फुकेत, पटाया की नाइटलाइफ अच्छी है, लेकिन यहां पर धोखा होना भी आम बात है। ड्रिंक में कुछ मिला देना, बिल बढ़ाना और एंट्री चार्ज। 

अक्सर पार्टी में लोगों के पासपोर्ट, फोन या जूते तक खो जाते हैं। इसलिए ऐसी चीजों को साथ लेकर न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें