फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बेटियों के भविष्य के लिए सरकार चला रही ये स्कीम्स, शादी और पढ़ाई-लिखाई की चिंता होगी खत्म

Thu, 01 Dec 2022 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Govt Schemes For Girl Child - फोटो : Istock
Schemes For Daughter Future: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद उसकी पढ़ाई लिखाई और शादी की चिंता अभिभावकों को काफी परेशान करने लगती है। ऐसे में कई लोग अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसे इकट्ठा करने लगते हैं। हालांकि, आज के दौर में जब मुद्रास्फीति की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको बेटियों के लिए चलाई जा रही उन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद आपको अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई से लेकर उसकी शादी के लिए किसी प्रकार की टेंशन नहीं लेनी होगी। देश में कई लोग इन स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बेटियों के लिए चलाई जा रही इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए बालिका के माता पिता को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में ब्रांच में जाना होगा। यहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म को फिल करने के बाद उसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके जमा करना है। इस तरह आप आसानी से अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। 

4 of 5
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock

लाडली लक्ष्मी योजना

इस योजना का लाभ लेकर बेटियां आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित बन सकती हैं। लाडली लक्ष्मी योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में शुरू किया था। वहीं समय की मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें निवेश - फोटो : Istock
स्कीम के अंतर्गत बेटियों के नाम पर शासन की ओर से 1,18,000 रुपये की राशि का आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। लाडली लक्ष्मी योजना के जरिए सरकार राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है।

LIC Saral Pension Plan: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन, एलआईसी की इस स्कीम में करना होगा निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें