फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ग्राहक सावधान: चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

Sat, 09 Apr 2022 06:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : iStock
तकनीक और इंटरनेट के विकास ने आज बैंकिंग सिस्टम को काफी आसान बना दिया है। आज बैंक से जुड़े हमारे कई महत्वपूर्ण कार्य घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। इन दिनों SBI YONO एसएमएस फिशिंग स्कैम को लेकर कई खबरें सामने निकलकर आ रही हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स के साथ फिशिंग करके फ्रॉड किया गया है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ सालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के साथ फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। ऐसे में अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : istock
एसबीआई ग्राहकों को पैन लिंकिंग से जुड़े फिशिंग मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। ये मैसेज खोलने पर एसबीआई के वेबपेज की तरह दिखते हैं। हालांकि, ये एक तरह का स्कैम होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : istock
अगर आप गलती से इस तरह के मैसेज के झांसे में फंसते हैं, तो आपको एक बड़ा नुकसान हो सकता है। स्कैम में इस तरह के मैसेज लिखे होते हैं - "अगर खाताधारक अपने योनो अकाउंट को पैन से लिंक नहीं करता, तो इस स्थिति में उसका एसबीआई योनो अकाउंट बैन हो जाएगा।"

4 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : istock
इस कारण स्कैम के झांसे में आकर कई लोग अपने जरूरी क्रेडेंशियल वेबसाइट पर दर्ज कर देते हैं। इससे उनका जरूरी डाटा हैकर्स के पास पहुंच जाता है। ऐसे में उन लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : istock
आपको कभी भी इस तरह की फिशिंग लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको लाखों रुपये की चपत लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SBI Phishing Scam alert - फोटो : iStock
एसबीआई ने इस तरह के स्कैम को लेकर लोगों को आगाह करने का काम किया है। उसने अपने ग्राहकों को सलाह देते हुए कहा है कि कभी भी किसी तरह के अंजान लिंक्स, मैसेज, एम्बेडेड या कॉल पर अपनी बैंक से जुड़ी निजी जानकारी साझा न करें। इससे आपको एक बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें