फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस से होगी आपकी हर साल लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Sat, 09 Apr 2022 04:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : Istock
Business Ideas: आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में नौकरी के पैसों से कई लोगों का खर्चा नहीं चल पा रहा है। इस कारण लोग आय अर्जित करने के दूसरे रास्तों की खोज कर रहे हैं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप हर साल लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इस बिजनेस को सफल बनाने के लिए आपका धैर्यशील होना जरूरी है। इसमें आपको बैंगन की खेती करनी होगी। इसकी खेती करके आप हर साल अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग बैंगन की खेती करके हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। ऐसे में ये बिजनेस आइडिया आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप संयमित ढंग से इसकी खेती करते हैं, तो आपके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : Istock
बैंगनों की कई किस्में आती हैं। हालांकि, इसकी खेती शुरू करने से पहले इस बात को तय कर लें कि आपके क्षेत्र में बैंगन की कौन सी किस्म ज्यादा बिकती है। आपको मंडी में जाकर इस बात का पता लगाना होगा कि आपके क्षेत्र में बैंगन की कौन सी किस्म को ज्यादा खरीदा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : Istock
इस बात का पता लगाने के बाद आप इसकी खेती शुरू कर सकते हैं। बैंगन को खरीफ और रबी दोनों ही सीजनों में उगाया जाता है। अगर आप इसकी अच्छी मात्रा में उत्पादन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बीजों का रोपण अच्छे ढंग से करना है।

4 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : Istock
इसके अलावा बैंगन की खेती करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि दोनों पौधों और दो कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर होनी चाहिए। बीज रोपण करने से पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करें। उसके बाद ही बीज को रोपित करें।
विज्ञापन

5 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : iStock
बैंगन की खेती करते समय आपको प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीजों को डालना होगा। एक सेंटीमीटर की गहराई में उनको बोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से मिट्टी में ढंक दें। करीब 2 महीनों के बाद बैंगन की फसल अच्छी तरह से तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Brinjal Farming Business idea - फोटो : iStock
अगर आप एक हेक्टेयर भूमि पर बैंगन की खेती करते हैं, तो इसमें आपकी 4 लाख रुपये तक की लागत आ जाएगी। 1 हेक्टेयर भूमि से आसानी से एक साल में 100 टन तक बैंगन की पैदावार हो जाती है। अगर आप तैयार हुए बैंगन को औसतन 10 रुपये किलो के भाव से भी बेचते हैं। इस स्थिति में आप आसानी से 10 लाख रुपये की कमाई कर लेंगे। वहीं लागत पर खर्च हुए 4 लाख को हटा दें, तो बैंगन की खेती करके आप हर साल 6 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें