फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI New Rule: एसबीआई के इस बदलाव से रुक सकती है आपकी ट्रांजैक्शन, जानें इसके बारे में विस्तार से

Mon, 20 Dec 2021 10:34 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई का नया बदलाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है। अगर आपका बैंक खाता भी एसबीआई में है, तो ये खबर आपके लिए है। समय समय पर एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए सुविधाएं पेश करता रहता है। इसी क्रम में एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बैंक नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत अब कस्टमर्स एसबीआई की योनो एप्लीकेशन पर केवल उसी फोन से लॉग इन कर सकेंगे जिसका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होगा। इसका मतलब मोबाइल एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट लॉग इन करने के लिए बैंक खाते से जुड़ा नंबर उसी मोबाइल में होना चाहिए। दरअसल, बढ़ते ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए बैंक ने ये कदम उठाया है। इसके बाद अब लोग किसी अन्य नंबर से बैंक की सर्विस नहीं ले सकेंगे। आइए जानते हैं इस नए अपग्रेड से ग्राहकों को किया लाभ मिलेगा?
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई का नया बदलाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : SBI
साइबर फ्रॉड से सुरक्षा

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ भी बढ़ता हुआ देखा गया था। इस दौरान कई लोगों के साथ ठगी भी हुई। बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए कई बैंकों ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए उपाय निकाले हैं। इसी क्रम में एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों के लिए ये नया नियम जोड़ा है, जिसके तहत मोबाइल पर बैंक की सर्विस लेने में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
एसबीआई का नया बदलाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
बैंक ने दी जानकारी 

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा की है कि ग्राहक नए रजिस्ट्रेशन के लिए अपने उसी फोन का इस्तेमाल करें जिसमें उनका बैंक के साथ लिंक मोबाइल नंबर मौजूद है। यदि योनो खाताधारक किसी अन्य नंबर से लॉग इन करने का प्रयास करते हैं तो एसबीआई कोई भी ट्रांजेक्शन करने की अनुमति नहीं देगा। 

4 of 5
एसबीआई का नया बदलाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
जबकि पहले ऐसा नियम नहीं था। पहले कस्टमर्स किसी भी फोन से अपना अकाउंट लॉग इन कर सकते थे। जिससे ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी अधिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई का नया बदलाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
बैंक का कहना है कि इस नए नियम को ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर लाया गया है। अब ग्राहक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जिस फोन में रहेगा, केवल उसी मोबाइल से YONO की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें