फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Mutual Funds: एसबीआई म्यूचुअल फंड की ये स्कीम्स हैं काफी खास, निवेश करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न

Sun, 22 May 2022 02:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Istock
SBI Mutual Funds: आज के दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। हालांकि, देश की बड़ी आबादी अभी भी निवेश के लिए बैंक एफडी या किसी सरकारी योजना को प्राथमिक विकल्प के तौर पर देखती है। वहीं बैंक एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर हमें ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्मार्ट ढंग से इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत है। अगर आप योजनाबद्ध और स्मार्ट तरीके से निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपके इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न काफी शानदार होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर निवेश करके आप परिपक्वता के समय अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Pixabay
एसबीआई के इन म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश करने के बाद आपको एफडी या आरडी के मुकाबले तीन से चार गुना ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में ये स्कीम्स निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Pixabay

एसबीआई स्मॉल कैप फंड - रेगुलर

अगर आप किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम की तलाश में हैं, तो इस स्थिति में ये स्कीम काफी शानदार है। बीते तीन सालों में इसने निवेशकों को 26.40 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पांच सालों की करें, तो इसमें इन्वेस्टर्स को 19.27 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिला है।

4 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Pixabay

एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपरचुनिटीज फंड

अगर आप एसबीआई के किसी बंपर रिटर्न वाले म्यूचुअल फंड की तलाश कर रहे हैं, तो आप एसबीआई के टेक्नोलॉजी ऑपरचुनिटीज फंड में निवेश कर सकते हैं। इस म्यूचुअल फंड ने बीते तीन सालों में निवेशकों को 27.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पिछले पांच सालों की करें, तो सालाना रिटर्न 26.23 प्रतिशत का रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Istock

एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड - रेगुलर

म्यूचुअल फंड निवेश के लिए एसबीआई की ये स्कीम भी काफी अच्छी है। इसने बीते तीन सालों में सालाना 23.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर पिछले पांच सालों की करें, तो इस दौरान निवेशकों को 12.57 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SBI Mutual Funds - फोटो : Pixabay
ये रिटर्न्स बाजार के व्यवहार पर मिले हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको जो रिटर्न मिलता है, वो बाजार व्यवहार के अनुकूल होता है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें