SBI Best mutual fund SIP For House Buying: घर खरीदने का सपना हम सभी का होता है। हालांकि, पैसोें के अभाव में हम उसको खरीद नहीं पाते। ऐसे में हम घर खरीदने या बनवाने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आपको स्मार्ट ढंग से बचत करने की जरूरत है। आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। एक अच्छा निवेश समय के साथ-साथ आपके पैसों को अच्छे से ग्रो करने काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई की एक खास म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम SBI Technology Opportunities Fund Direct Growth है। घर खरीदने के लिए आप इस म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करके मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। एसबीआई की इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते तीन सालों में सालाना 25.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप इस स्कीम में 20 हजार रुपये निवेश करके 55.7 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।