फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Investment Scheme: एसबीआई देगा जबरदस्त मुनाफा, यहां जानें कैसे

Mon, 03 Jul 2023 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI Best Investment Scheme 2023 - फोटो : Istock
SBI Best Investment Scheme 2023: अपने निवेश पर एक अच्छे रिटर्न की उम्मीद हर कोई करता है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको शानदार रिटर्न मिले। ऐसे में आज हम आपको एसबीआई की उन तीन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पैसों को इन्वेस्ट करने पर अच्छी ब्याज दर मिल रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई निवेश योजनाओं का संचालन कर रहा है। वहीं बात जब एसबीआई की सबसे अच्छी स्कीम्स की आती है। ऐसे में एसबीआई वी केयर, एसबीआई अमृत कलश और एसबीआई सर्वोत्तम नाम प्रमुख है। ये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स हैं, जिनमें निवेश करने पर शानदार ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
SBI Best Investment Scheme 2023 - फोटो : Istock

एसबीआई अमृत कलश योजना 

यह एसबीआई की एक शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इसकी शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। यह 400 दिनों की एक विशेष एफडी स्कीम है।
विज्ञापन

3 of 5
SBI Best Investment Scheme 2023 - फोटो : Istock
इस स्कीम में आप 14 अगस्त तक अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं। एसबीआई के अमृत कलश योजना में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ रही है 14वीं किस्त, क्या किसान पति पत्नी दोनों लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ?

4 of 5
SBI Best Investment Scheme 2023 - फोटो : Istock

एसबीआई वीकेयर 

एसबीआई की यह एफडी स्कीम भी खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इस स्कीम में 5 से 10 सालों की अवधि पर निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को शानदार ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में निवेश करने पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI Best Investment Scheme 2023 - फोटो : Social Media

एसबीआई सर्वोत्तम 

इस स्कीम की शुरुआत हाल ही में एसबीआई द्वारा की गई है। इस स्कीम में निवेश करने नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर मिलती है। स्कीम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों के मुकाबले अतिरिक्त 50 आधार अंकों का प्रीमियम मिलता है। वहीं सामान्य नागरिकों को इस स्कीम में एक साल की निवेश अवधि पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। वहीं दो सालों की निवेश अवधि पर 7.40 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें