फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salt Adulteration: बाजार में बिक रहा मिलावटी नमक, ऐसे लगाएं असली नकली का पता

Sun, 09 Jul 2023 12:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Salt Adulteration Test - फोटो : Istock
Salt Adulteration Test: अगर आप भी बाजार से नमक खरीद रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इन दिनों बाजार में मिलावटी या कहें नकली नमक की तेजी से बिक्री हो रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से इन मिलावटी नमक को खरीदकर उसका सेवन करते हैं। इस स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाना बनाते समय नमक की खास जरूरत हम लोगों को होती है। विभिन्न पकवानों को बनाते समय उसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में मिलावटी नमक के सेवन से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उन जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि बाजार से खरीदा हुआ नमक असली है या नकली। 
विज्ञापन

2 of 5
Salt Adulteration Test - फोटो : Istock
अगर आप नमक में किए गए मिलावट के बारे में पता करना चाहते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले एक आलू को लेना है। इसके बाद उसको दो टुकड़ों में काटना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Salt Adulteration Test - फोटो : Istock
इसे करने के बाद आपको आलू के एक तरफ नमक लगाकर 3 से लेकर 4 मिनट के लिए छोड़ देना है। आलू के जिस हिस्से पर आपने नमक लगा रखा है। वहां पर नींबू की कुछ बूंदों को डालना है। 

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 14वीं किस्त

4 of 5
Salt Adulteration Test - फोटो : Istock
अगर नींबू की बूंदों के पड़ने के बाद आलू का रंग नीला हो जाता है। ऐसे में आपके नमक में मिलावट की गई है। वहीं अगर नमक के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है। इस स्थिति में उसमें मिलावट नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salt Adulteration Test - फोटो : Istock
आप एक गिलास पानी लेकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं। आपको एक गिलास पानी में नमक को चम्मच से घोलना है। अगर नमक में चाक को मिलाया गया है। ऐसे में नमक पानी में मिलने के बाद हल्का हल्का सफेद नजर आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें