फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन सरकार जारी कर सकती है 14वीं किस्त

Sun, 09 Jul 2023 11:22 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14 Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
PM Kisan 14th Installment Date 2023: देश में एक बड़ी आबादी किसानों की है। हालांकि, आज के समय कोरोड़ों किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो किसानों को खेती करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। इसी कड़ी में भारत सरकार देश के किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। हाल ही में 27 फरवरी, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। उसके बाद से देशभर में करोड़ों किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14 Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार 14वीं किस्त के पैसों को जुलाई महीने में ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14 Kist Kab Aayegi - फोटो : Istock
हालांकि, सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के पैसों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

Post Office Scheme: डाकघर की इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को मिल रहा जबरदस्त रिटर्न, ऐसे खुलवाएं खाता

4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी शिकायत है या आप कोई जरूरी जानकारी को जानना चाहते हैं। ऐसे में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या का हल पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें