फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salary Tips: अगर आपकी सैलरी 25-30 हजार है, तो ऐसे करें मैनेज; बचत के साथ सभी खर्चे होंगे पूरे

Tue, 27 May 2025 04:55 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर सैलरी पाने वाले लोगों को महीने के अंत में उधार लेना पड़ता है। ऐसे में यह कहीं न कहीं सैलरी नहीं मैनेज कर पाने की वजह से होता है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि अगर आपकी सैलरी 25-30 हजार है तो आप इसे कैसे मैनेज कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
Salary Saving Tips : कॉरपोरेट वर्ल्ड में कई लोग अपनी कम सैलरी से परेशान हैं और इसे मैनेज करने में मुश्किल महसूस करते हैं। खासकर जिनकी सैलरी कम है, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकतर लोगों की सैलरी 25-30 हजार रुपये होती है। ऐसे में एक मिडिल क्लास इंसान के लिए इस सैलरी में मैनेज करना बड़ी चुनौती होती है।

देखा जाए तो हर महीने खर्च और बचत में संतुलन बनाना आसान नहीं होता। लेकिन सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ आप अपनी सैलरी को इस तरह मैनेज कर सकते हैं कि जरूरी खर्चे पूरे हों और बचत भी हो सके। इसके लिए कुछ आसान टिप्स अपनाने की जरूरत है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे छोटे-छोटे स्टेप्स से आप अपनी सैलरी को समझदारी से उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बजट बनाएं और प्राथमिकताएं तय करें - फोटो : AdobeStock
1. बजट बनाएं और प्राथमिकताएं तय करें
सबसे पहले, अपनी सैलरी का एक बजट बनाएं। अपनी मासिक आय को तीन हिस्सों में बांटें: जरूरी खर्चे, बचत, और मनोरंजन। अगर आपकी सैलरी 25-30 हजार रुपये के आस पास है, तो 50-30-20 नियम अपनाएं। 50% (12,500-15,000 रुपये) जरूरी खर्चों जैसे किराया, बिजली, राशन और ट्रांसपोर्ट पर खर्च करें। 30% (7,500-9,000 रुपये) अपनी इच्छाओं जैसे बाहर खाना, शॉपिंग या मनोरंजन पर, और 20% (5,000-6,000 रुपये) बचत या निवेश के लिए रखें। बजट बनाते समय सबसे पहले जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें, ताकि महीने के अंत में पैसों की कमी न हो।
विज्ञापन

3 of 5
छोटी-छोटी बचत की आदत डालें - फोटो : Freepik
2. छोटी-छोटी बचत की आदत डालें
बचत को अपनी प्राथमिकता बनाएं। सैलरी मिलते ही 5,000-6,000 रुपये अलग रख दें। इसे एक अलग बचत खाते में डालें या फिक्स डिपाजिट (एफडी) में निवेश करें। आप एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए म्यूचुअल फंड में भी छोटी राशि निवेश कर सकते हैं। छोटी राशि से शुरूआत करें, जैसे 1,000 रुपये प्रति माह। इससे आपकी बचत धीरे-धीरे बढ़ेगी और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

ये भी पढें- Atal Pension Yojana: क्या एक बार शुरू करने के बाद बंद करवा सकते हैं अटल पेंशन योजना को? यहां जानें पूरी बात

4 of 5
अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं - फोटो : AdobeStock
3. अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं
अक्सर हम छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे रोजाना बाहर का खाना, कॉफी, या ऑनलाइन शॉपिंग। इन खर्चों को कम करें। घर से खाना बनाकर ले जाएं और बाहर खाने की आदत को सीमित करें। ऑनलाइन शॉपिंग में डिस्काउंट के चक्कर में अनावश्यक चीजें न खरीदें। हर खर्चे को ट्रैक करें और महीने के अंत में देखें कि कहां कटौती की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Office Etiquette: ऑफिस में भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना खो बैठेंगे नौकरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें - फोटो : AdobeStock
4. स्मार्ट तरीके से खरीदारी करें
राशन और घरेलू सामान खरीदते समय थोक में खरीदें, क्योंकि इससे पैसे की बचत होती है। डिस्काउंट ऑफर्स और सेल का फायदा उठाएं। सब्जियां और फल स्थानीय बाजार से खरीदें, जहां दाम कम होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें