फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक आज से बदल गए हैं ये जरूरी नियम, जानें डिटेल्स

Wed, 01 Mar 2023 02:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
March Rules Changed - फोटो : Istock
March Rules Changed: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। मार्च महीना भी आपके लिए कई बदलावों को लेकर आया है। भारत सरकार से जुड़ी संस्थाएं हर महीने कई बदलावों को अंजाम देती हैं, जो सीधे तौर पर आपको प्रभावित करने का काम करती हैं। ऐसे में आज यानी मार्च महीने की शुरुआत से कई नियम बदल गए हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में होली से पहले महंगाई का बड़ा झटका लोगों के ऊपर पड़ा है। इसके अलावा बैंक लोन की दरों में भी वृद्धि की जा सकती है। वहीं भारतीय रेलवे ने आज से कई ट्रेनों के टाइम में बदलाव किए हैं। आपको आज से बदले गए इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है। इन बदलावों का आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बदले गए इन नियमों के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
March Rules Changed - फोटो : i stock

गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी

घरेलू गैस कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1053 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
March Rules Changed - फोटो : Istock

बैंक लोन हो सकते है महंगे

बैंक लोन की दरों में वृद्धि की जा सकती है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट की दरों में वृद्धि की है। ऐसे में बैंक अपने एमसीएलआर (MCLR) में भी वृद्धि कर रहे हैं। इससे आने वाले समय में बैंक पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन आदि कई तरह के लोन में वृद्धि कर सकते हैं। 

Ladli Behna Yojana: सरकार बहनों को दे रही है 1 हजार रुपये, जानिए योजना से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स

4 of 5
March Rules Changed - फोटो : Istock

ट्रेनों के टाइम में किया गया बदलाव

भारतीय रेलवे ने आज से 5 हजार मालगाड़ियों और हजारों पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किए हैं। अगर आप नियमित ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में आपको एक बार ट्रेन के टाइम टेबल को जरूर चेक कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
March Rules Changed - फोटो : अमर उजाला

मार्च में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

अगर आप मार्च महीने में बैंकिंग से जुड़े किसी जरूरी काम को करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मार्च महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। 

Bank Holidays 2023: मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत निपटा लें बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें