फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela: क्या है मोदी सरकार की रोजगार मेला योजना? बेरोजगार हैं तो ऐसे करें आवेदन, आपको भी मिलेगी नौकरी

Tue, 13 Jun 2023 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Rojgar Mela 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में देश के 70,126 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को यह नियुक्ति पत्र दिया। देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या काफी अधिक है। शिक्षा और कौशल होने के बाद भी कई युवाओं को देश में नौकरी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं पर काम कर रही है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने रोजगार मेला शुरू किया है। रोजगार मेले के जरिए सरकार सभी नियोजकों और कर्मचारियों को एक ही मंच पर बुला रही है। ऐसे में देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में भारत सरकार का रोजगार मेला एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस मेले में देश की सर्वोच्च कंपनियां भाग ले रही हैं। रोजगार मेले की खास बात यह होती है कि यहां पर कुछ कंपनियां युवाओं को ऑन स्पॉट नौकरियां प्रदान कर देती हैं। ऐसे मे इच्छुक बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
PM Rojgar Mela 2023 - फोटो : अमर उजाला।

क्या है रोजगार मेले का उद्देश्य 

रोजगार मेले का प्रमुख उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को नौकरियां प्रदान करना है। आज के समय कई बेरोजगार युवाओं को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने रोजगार मेले को शुरू किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Rojgar Mela 2023 - फोटो : अमर उजाला।

कब हुआ रोजगार मेले का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार मेले का शुभारंभ 22 अक्तूबर, 2022 को किया था। इसके माध्यम से सरकार देश के 10 लाख से भी ज्यादा बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करना चाहती है। रोजगार मेले के माध्यम से देशभर में हजारों युवाओं को न्यूक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। 

4 of 5
PM Rojgar Mela 2023 - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे करें योजना में पंजीकरण

इस स्कीम में आवेदन का तरीका काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आवेदन के लिए आपको https://www.ncs.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आवेदन करें के विकल्प का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Rojgar Mela 2023 - फोटो : अमर उजाला।
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। अपनी सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें