फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO Purifier Maintenance: RO फिल्टर कब बदलना चाहिए और खराब फिल्टर की पहचान कैसे करें?

Fri, 14 Aug 2026 08:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Identify Clogged Water Filter?: जिन लोगों के घरों में आरओ लगा है उनके दिमाग में अक्सर ये सवाल रहता है कि आखिर कितने दिनों के बाद आरओ फिल्टर बदल देना चाहिए। बता दें आरओ फिल्टर के बदलने को लेकर कई मापदंड हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आरओ फिल्टर कब बदलें - फोटो : AI
When To Change RO Water Filter Guide: आज के समय में लगभग हर घर में साफ और सुरक्षित पानी पीने के लिए आरओ वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर समय पर आरओ के फिल्टर नहीं बदले जाएं, तो मशीन खराब हो सकती है और आपको गंदा पानी मिल सकता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि फिल्टर बदलने का सही समय कब है और इसकी खराबी को कैसे पहचानें। आइए इस लेख में जानते हैं कि आरओ फिल्टर की देखभाल करते समय किन बातों का खास ध्यान रखें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पानी के स्वाद और महक में बदलाव आना - फोटो : AI Generated
पानी के स्वाद और महक में बदलाव आना
  • अगर आपके आरओ से निकलने वाले पानी का स्वाद अचानक कसैला, कड़वा लगने लगे या उसमें से अजीब सी दुर्गंध आने लगे, तो समझ जाएं कि फिल्टर के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो चुके हैं।
  • पानी के स्वाद का बदलना अपने आप एक बड़ा संकेत है कि आपको फिल्टर बदल देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पानी की रफ्तार यानी बहाव का बहुत धीमा होना - फोटो : AI Generated
पानी की रफ्तार यानी बहाव का बहुत धीमा होना
  • अगर प्यूरीफायर से पानी बहुत ही धीमी गति से यानी बूंद-बूंद करके टपक रहा है, जबकि घर में नल का प्रेशर सही है, ऐसी स्थिति में इस बात की अधिक संभावना रहती है कि आरओ का सेडिमेंट या कार्बन फिल्टर ब्लॉक हो चुका है।
  • ऐसी स्थिति में आपको आरओ मैकेनिक बुलाकर एक बार फिल्टर चेक करा लेना चाहिए।

4 of 5
पानी का रंग धुंधला या पीला नजर आना - फोटो : AI Generated
पानी का रंग धुंधला या पीला नजर आना
  • सामान्य दिनों के मुकाबले अगर फिल्टर किया हुआ पानी थोड़ा सा गंदा, मटमैला या पीले रंग का दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि फिल्टर अब पानी से अशुद्धियां और मिट्टी को अलग करने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका है।
  • पानी का रंग हल्का सा भी पीलापन नजर आ रहा है तो आपको फिल्टर बदल लेना ही सबसे अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस्तेमाल के समय और महीनों का हिसाब रखना - फोटो : AI
इस्तेमाल के समय और महीनों का हिसाब रखना
  • साफ पानी पाने के लिए आरओ के प्री-फिल्टर को हर 6 महीने में जरूर बदलें।
  • इसके मुख्य मेम्ब्रेन और कार्बन फिल्टर को साल में कम से कम एक बार बदलना सही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें