फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Rights: क्या शादी करने के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में अधिकार मिलता है? जानिए क्या है नियम

Tue, 26 Sep 2023 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rights Of Wife In Husband Property - फोटो : Social Media
Rights Of Wife In Husband Property: ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भारत एक पितृसत्तामक समाज रहा है। ऐसे में आजादी के बाद से भारत में महिलाओं को सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने और पुरुषों के समान ही उनकी विभिन्न क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर कई शानदार योजनाओं को चलाया गया है। यही नहीं भारतीय संविधान में स्त्री अधिकारों को लेकर कई प्रावधान भी किए गए हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में महिलाएं विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं। वहीं बात जब स्त्री से जुड़े संपत्ति के अधिकार की आती है। ऐसे में कई महिलाओं को इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। कई लोगों का मानना है कि शादी के बात पति की संपत्ति में महिलाओं का भी पूरा हक होता है। हालांकि, यह बात पूरी तरह सच नहीं है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शादी के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में क्या अधिकार मिलते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rights Of Wife In Husband Property - फोटो : Istock
आपको बता दें कि अगर किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में पति के पैतृक संपत्ति पर महिला का अधिकार नहीं होता है। गौर करने वाली बात यह है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल वाले पत्नी को घर से नहीं निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rights Of Wife In Husband Property - फोटो : istock
इस दौरान ससुराल वालों को महिला को मेंटेनेंस देना होता है। महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कोर्ट मेंटेनेंस राशि को तय करता है। वहीं अगर महिला के बच्चे हैं। ऐसी स्थिति में पिता के हिस्से की संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है। 

4 of 5
Rights Of Wife In Husband Property - फोटो : pixabay
वहीं अगर विधवा महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर लेती है। इस स्थिति में ससुराल वालों द्वारा जो उसको मेंटिनेंस मिलता है। वह बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rights Of Wife In Husband Property - फोटो : istock
वहीं अगर पति ने जो संपत्ति खुद से कमाकर अर्जित की है। उस पर बच्चे और मां दोनों का अधिकार होता है। आपको महिलाओं से जुड़े संपत्ति के इन अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें