Republic Day 2026 Ticket Booking Process: गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक ढंग से मनाने को लेकर इसकी तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो जाती हैं। 26 जनवरी, 1950 के दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के कर्तव्यपथ पर कई राज्यों की झांकियां का प्रदर्शन होता है।
ये झांकियां भारत की विविधता, संस्कृति और साहस को प्रदर्शित करने का काम करती हैं। इन सब के अलावा 26 जनवरी के दिन शानदार परेड भी देखने को मिलते हैं। अगर आप भी 26 जनवरी के दिन परेड जाकर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले से टिकट बुक कराना जरूरी है। आज हम आपको 26 जनवरी की टिकट बुकिंग प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं।